नई दिल्ली - कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में ऐसा कहर बरपाया है कि लाशों के ढेर लगते जा रहे हैं। 87 हजार से ज्यादा लोग इस महामारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। दुनिया में 15 लाख से ज्यादा कन्फर्म मामले सामने आए हैं। भारत भी COVID-19 महामारी से अछूता नहीं। यहां तेजी से पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह से तो रोज लगभग 500 मामले सामने आ रहे हैं। उसी के साथ-साथ मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। देश में अबतक 169 लोग कोरोना के चलते मारे जा चुके हैं। 5,78 से ज्यादा कन्फर्म मामले हैं।
अप्रैल में तेजी से बढ़े हैं मामले
भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों को देखा जाए तो मार्च तक जहां 20-50 की रेंज में डेली मामले आ रहे थे। अप्रैल में यह संख्या 10-12 गुना हो गई है। 1 अप्रैल को भारत में 1,834 पॉजिटिव मामले थे। 2 अप्रैल को इसमें 200 से ज्यादा की बढ़त देखी गई। अगले तीन करीब 400 नए मामले सामने आए। 4 अप्रैल को भारत में पहली बार एक दिन में 500 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले मिले। अगले दिन भी 500 प्लस केसेज आए। 6 अप्रैल को करीब 700 मामले पॉजिटिव मिले। 7 अप्रैल को मामलों की संख्या बढ़कर 4,789 हो गई। बुधवार को जारी आंकड़ों में लगभग 500 का डिफरेंस था। गुरुवार को दोपहर की प्रेस कॉन्फ्रेंस तक 500+ से ज्यादा मामले आ चुके थे।
| 1 मार्च तक | 3 |
| 2 मार्च | 6 |
| 5 मार्च | 29 |
| 6 मार्च | 30 |
| 7 मार्च | 31 |
| 8 मार्च | 34 |
| 9 मार्च | 39 |
| 10 मार्च | 45 |
| 12 मार्च | 60 |
| 13 मार्च | 76 |
| 14 मार्च | 81 |
| 15 मार्च | 98 |
| 16 मार्च | 107 |
| 17 मार्च | 114 |
| 18 मार्च | 151 |
| 19 मार्च | 173 |
| 20 मार्च | 236 |
| 21 मार्च | 315 |
| 22 मार्च | 396 |
| 23 मार्च | 480 |
| 24 मार्च | 519 |
| 25 मार्च | 606 |
| 26 मार्च | 694 |
| 27 मार्च | 854 |
| 28 मार्च | 918 |
| 29 मार्च | 1024 |
| 30 मार्च | 1215 |
| 31 मार्च | 1397 |
| 1 अप्रैल | 1834 |
| 2 अप्रैल | 2069 |
| 3 अप्रैल | 2547 |
| 4 अप्रैल | 3072 |
| 5 अप्रैल | 3577 |
| 6 अप्रैल | 4250 |
| 7 अप्रैल | 4789 |
| 8 अप्रैल | 5274 |
| 9 अप्रैल | 5865* |
*खबर लिखे जाने तक